राजस्थान का शहर ‘ब्लू सिटी ऑफ इंडिया’ के नाम से क्यों फेमस है?

राजस्थान अपनी ऐतिहासिक किले और संस्कृति के लिए जाना जाता है। राजस्थान के दिल में बसा जोधपुर एक ऐसा शहर है, जिसे भारत का ‘ब्लू सिटी’ के नाम से जाना जाता है। भारत का नीला शहर जोधपुर, राजस्थान राज्य में एक मनमोहक जगह है। यह शहर अपने आकर्षक नीले रंग के घरों के लिए जाना जाता है। जोधपुर शहर इतिहास, संस्कृति और स्थापत्य कला की दृष्टि से समृद्ध है, जिसमें शानदार मेहरानगढ़ किला काफी सुंदर है। राव जोधा द्वारा 1459 में स्थापित जोधपुर, मारवाड़ क्षेत्र की राजधानी के रूप में कार्य किया और राजपूताना इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज यह एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है और राजसी ठाठ-बाट के लिए नहीं, बल्कि अपनी अनोखी वास्तुकला और नीले रगं के मकान के लिए जाना जाता है।

जोधपुर में घूमने की बेहतरीन जगहें
जोधपुर जिसे “ब्लू सिटी” और “सन सिटी” के नाम से भी जाना जाता है, राजस्थान के सबसे आकर्षक स्थलों में से एक है। इस लेख में हम आपको जोधपुर में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मेहरानगढ़ किला
यह किली जोधपुर की सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। ऊंची पहाड़ों पर स्थित यह किला पूरे शहर का शानदार नजारा दिखाता है। इस किले में संग्रहालयों हैं और सुंदर नक्काशी को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

उम्मेद भवन पैलेस
यह एक शानदार महल जो अब एक लक्जरी होटल, संग्रहालय और शाही निवास में गिना जाता है। यह अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसमें संग्रहालय, शाही परिवार और पुरानी कारों का इतिहास प्रदर्शित किया गया है।

जसवंत थड़ा
संगमरमर से बना यह स्मारक जोधपुर के राजघराने की याद में बनाया गया था। यह अपनी खूबसूरत नक्काशी और अद्भुत वातावरण के लिए जाना जाता है।

मंडोर गार्डन
मंडोर में खूबसूरत उद्यानों, मंदिरों और ऐतिहासिक स्मारकों के साथ ही आराम करने और राजस्थानी विरासत का आनंद लेने के लिए एक शानदार जगह। यह स्थान जोधपुर के इतिहास से जुड़ी कई कहानियां बयां करती है।

सदर बाजार
अगर आप जोधपुर की ट्रेडिशनल कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो आप सदर बाजार जा सकते हैं। यहां पर आपको राजस्थानी हस्तशिल्प, कपड़े, गहने और मसाले मिलेंगे।

More Topics

अमृत भारत योजना: छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की...

महादेव बेटिंग ऐप मामला: ED की पूछताछ में शेफाली बग्गा से जुड़े नए खुलासे

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

इसे भी पढ़े