Total Users- 1,172,852

spot_img

Total Users- 1,172,852

Monday, March 16, 2026
spot_img

अरावली हिल्स की ये 3 जगहें है इतिहास और रोमांच से भरपूर

कुछ समय पहले अरावली हिल्स पर चल रहे विवादों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने 100 मीटर से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खनन की अनुमति दे दी। ऐसे में अरावली पहाडिय़ों पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में लोग अरावली पहाडिय़ों के बारे में सर्च कर रहे हैं और घूमने का प्लान भी बना रहे हैं। अरावली पहाडिय़ां खूबसूरती के लिए सबसे खास मानी जाती हैं।
कई लोग ऐसे भी हैं, जो यहां पर घूमने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में कई लोग जो घूमने जा रहे हैं, लेकिन उनको पता ही नहीं है कि वह अरावली की पहाडिय़ों में आते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन पहाड़ी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कहां है माउंट आबू
बता दें कि माउंट आबू राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है। यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 1,220 मीटर है। माउंट आबू रेगिस्तान के बीच ठंडी वादियों का तोहफा माना जाता है। यहां का मौसम ठंडा और सुहावना रहता है। आप माउंट आबू में पहाड़, हरियाली और झील आदि का नजारा देखने के लिए आ सकती हैं। यह जगह कपल, सोलो और फैमिली के साथ आने के लिए बेस्ट है।

यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट उदयपुर है, जोकि करीब 165 किमी दूर है। वहीं अगर आप ट्रेन से आते हैं, तो नजदीकी रेलवे स्टेशन आबू रोड स्टेशन है। दिल्ली से यहां की दूरी करीब 750 किमी है। आप यहां पर बस, टैक्सी या फिर अपनी गाड़ी से आराम से पहुंच सकती हैं।

कुंभलगढ़
कुंभलगढ़, राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित है। यह अरावली पर्वतमाला के बीच बसा हुआ एक किला है। दुनियाभर में कुंभलगढ़ को इसकी विशाल दीवार के लिए जाना जाता है। इस किले की दीवार करीब 36 किमी लंबी है। कुंभलगढ़ का नाम यूनेस्को वल्र्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है। यह राजस्थान में ऊंचाई पर बना एक बेहद खूबसूरत महल है। इसके अलावा यहां पर घूमने आना भी ज्यादा महंगा नहीं है। आप सिर्फ 10 हजार रुपए के अंदर आसानी से घूम लेंगी।

सरिस्का टाइगर रिजर्व
यह जगह राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है। यह अरावली की पहाडिय़ों में फैला हुआ एक फेमस रिजर्व पार्क है। सरिस्का टाइगर रिजर्व अलवर शहर से करीब 35 किमी दूर है। वहीं दिल्ली से यहां की दूरी करीब 200 किमी है। इस पार्क को रॉयल बंगाल टाइगर के लिए भी जाना जाता है और आप चाहें तो यहां पर जीप सफारी का भी आनंद ले सकते हैं।

यहां का नजदीकी एयरपोर्ट जयपुर है। वहीं अगर आप ट्रेन से आना चाहते हैं, तो नजदीकी स्टेशन अलवर जंक्शन है। लेकिन अगर आप दिल्ली से कार या बस से आते हैं, तो आपको आने में 4-5 घंटे का समय लग सकता है। बता दें कि अरावली की पहाडिय़ां भारत में 4 प्रमुख राज्यों से होकर गुजरती हैं। इसमें दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान शामिल है।

More Topics

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान

15 मार्च को विश्वभर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस...

मरीजों की सेहत से समझौता नहीं’ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री का मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण रायपुर।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित...

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

इसे भी पढ़े