टेलीग्राम ने पेश किया नया वेरिफिकेशन फीचर, यूजर्स को स्कैम और गलत जानकारी से बचाने का मिलेगा मौका

टेलीग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जो गलत जानकारियों और स्कैम से बचने में मदद करेगा। इस फीचर के तहत, थर्ड-पार्टी सर्विसेज यूजर अकाउंट और चैट्स पर अतिरिक्त वेरिफिकेशन आइकन लगा सकेंगी। यह फीचर टेलीग्राम की मौजूदा वेरिफिकेशन प्रक्रिया से अलग है, जिसमें पब्लिक फिगर्स और कंपनियों को वेरिफिकेशन बैज दिया जाता है। नया फीचर यूजर्स को भरोसेमंद अकाउंट पहचानने में मदद करेगा, जिससे वे फ्रॉड से बच सकेंगे।

नए फीचर में क्या बदलाव होगा? नए फीचर के तहत, ट्रस्टेड थर्ड-पार्टी सर्विसेज को अकाउंट्स और चैट्स पर एक अतिरिक्त वेरिफिकेशन ऑप्शन मिलेगा। अब, जिन अकाउंट्स या चैट्स को थर्ड-पार्टी सर्विस से वेरिफाई किया जाएगा, उनके नाम के पास एक छोटा लोगो दिखाई देगा। इसके साथ ही, वेरिफाइड अकाउंट्स पर उनकी डिटेल्स और स्टेटस के बारे में विस्तृत जानकारी भी मिलेगी, जिससे यूजर्स को उस सर्विस के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

केवल वेरिफाइड थर्ड-पार्टी सर्विसेस ही वेरिफिकेशन देंगी टेलीग्राम ने यह स्पष्ट किया है कि केवल वही थर्ड-पार्टी सर्विसेज वेरिफिकेशन बैज दे सकेंगी, जो पहले से खुद वेरिफाइड हैं। इसके लिए उन्हें एक एप्लिकेशन प्रोसेस भी पूरा करना होगा। टेलीग्राम इस फीचर के साथ-साथ कई अन्य अपडेट्स भी ला रही है, जैसे कलेक्टिबल गिफ्ट्स, सर्विस मैसेजेस के लिए रिएक्शन, एक्स्ट्रा मैसेज सर्च फिल्टर, और अन्य फीचर्स।

हालांकि, टेलीग्राम ने इस फीचर को 2024 के अंत तक रिलीज करने की योजना बनाई थी, लेकिन ऐपल की रिव्यू टीम से समय पर अप्रूवल न मिलने के कारण यह अपडेट कुछ दिनों बाद जारी किया गया। टेलीग्राम के अब तक 9.5 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं और यह दुनिया के 10 सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है।

More Topics

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा : जशपुर में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता अभियान तेज

जागरूकता रथ रवाना, सास-बहू सम्मेलन और जनजागरूकता कार्यक्रमों के...

हूतियों ने लिया बदला, यमन के एयरपोर्ट पर कई मिसाइलें दागी

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर एक...

मामला गरमाया : नगर निगम भिलाई क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भिलाई निगम के अवैध...

इसे भी पढ़े