iPhone SE 4 और iPad 11 का लॉन्च अब अप्रैल 2025 में, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Apple के iPhone SE 4 और iPad 11 के नए मॉडल का इंतजार Apple के फैंस के लिए बढ़ता जा रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone SE 4 और iPad 11 का लॉन्च अब जनवरी 2025 की बजाय अप्रैल 2025 में होने की संभावना है। इसके अलावा, iPhone SE 4 को इस बार iPhone 16E नाम से लॉन्च किए जाने का अनुमान है।

iPhone SE 4 की भारत में कीमत 50,000 रुपये के आसपास हो सकती है, जो SE 3 की तुलना में लगभग 7,000 रुपये अधिक होगी। वैश्विक स्तर पर इसकी कीमत $500 तक हो सकती है। इस बार Apple iPhone SE 4 को iPhone 14 की तरह डिज़ाइन कर सकता है, जिसमें 6.1-इंच OLED डिस्प्ले, नॉच और फेस आईडी जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।

iPhone SE 4 में Apple का A18 चिपसेट और 8GB RAM जैसी खूबियाँ होंगी, जिससे यह SE 3 से ज्यादा पावरफुल होगा। इसके अलावा, इसमें 48MP कैमरा, USB-C चार्जिंग पोर्ट और 5G कनेक्टिविटी भी हो सकती है।

More Topics

नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत...

 विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

किसानों की मेहनत, बहनों की उद्यमशीलता और सुगंधित विष्णुभोग...

इसे भी पढ़े