चीन ने रचा इतिहास! चंद्रमा के उस इलाके से 2 किलो ‘धूल-पत्‍थर’ लेकर पृथ्‍वी पर लौटा, जिसे हम नहीं देख पाते

अंतरिक्ष के क्षेत्र में चीन ने एक और इतिहास रच दिया है। चीन का रोबोटिक चांग’ई 6 मिशन (Chang’e 6 mission) मंगलवार को चंद्रमा के सुदूर इलाके से सैंपल इकट्ठा करके पृथ्‍वी पर लौट आया। चंद्रमा का सुदूर इलाका वह जगह है, जो पृथ्‍वी से नहीं दिखाई देती। दुनिया में पहली बार कोई मून मिशन उस जगह से सैंपल लेकर वापस धरती पर लौटा है। भारतीय समय के मुताबिक आज सुबह 11 बजकर 37 मिनट पर चांग’ई 6 मिशन का कैप्‍सूल चीन के इनर मंगोलिया ऑटोनॉमस रीजन में उतरा। 

Chang’e 6 मिशन के चार मुख्‍य हिस्‍से थे। ये थे- लूनार लैंडर, वापस लौटने वाला कैप्‍सूल, एक ऑर्बिटर और लैंडर के साथ गया छोटा रॉकेट। चीन ने इस मून मिशन को 3 मई को लॉन्‍च किया था, जो 5 दिनों के बाद ही चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया था। 

More Topics

छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय AI कॉन्क्लेव, शिक्षा के लिए बनेगा AI रोडमैप

स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समग्र शिक्षा के...

इसे भी पढ़े