Total Users-

1,225,094

spot_img

Total Users-

1,225,094
Friday, May 15, 2026
spot_img

जिसे 19 साल बाद भी नहीं तोड़ पाया कोई बैटर, महेंद्र सिंह धोनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड… 

भारत की क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को देश के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिना जाता है। वे टीम का विकेटकीपर भी हैं। विकेटकीपिंग के दौरान वे कई विकेट लेते हैं।

एमएस धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को भारतीय टीम (Indian Cricket Team) में पदार्पण किया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला था। इसके एक साल बाद श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। 2007 में उन्होंने भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया। महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर विकेटकीपर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

ये है रिकॉर्ड (MS Dhoni ODI Record)

महेंद्र सिंह धोनी ने यह रिकॉर्ड साल 2005 में बनाया था। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में उन्होंने 145 गेंदों पर 183 रन जड़े थे। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे। बतौर पर विकेटकीपर वनडे मैच में खेली गई यह अब तक की सबसे बड़ी पारी है। इतना बड़ा स्कोर अब तक कोई भी विकेटकीपर नहीं कर सका है।

भारत ने जीता था मुकाबला

भारत इस मुकाबले में 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा था। एमएस धोनी की इस दमदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 46.1 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की थी। बाद में कैप्टन कूल की यह पारी उनके क्रिकेट करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई मुकाम हासिल किए हैं। भारत ने धोनी की कप्तानी में ही 28 साल बाद 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। वहीं, 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी भारत धोनी की कप्तानी में हासिल कर चुका है।

More Topics

सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में...

सोना चांदी के भाव की बढ़ोतरी ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड

भारतीय सर्राफा बाजार और रायपुर के आभूषण बाजारों में...

NEET-UG पेपर लीक को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ा, सरकार से मांगे जवाब

परीक्षा पेपर लीक होने के आरोपों के बाद राष्ट्रीय...

इसे भी पढ़े