Total Users- 1,204,572

spot_img

Total Users- 1,204,572

Saturday, April 18, 2026
spot_img

भारतीय महिला टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंची,

भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को रंगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से पटखनी दी

इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीत के लिए 81 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा। जीतने वाली टीम का 28 जुलाई को फाइनल में भारतीय शेरनियों से सामना होगा।

स्मृति मंधाना का तूफानी अर्धशतक

भारत की ओपनर स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर 55* रन बनाए, जिसमें नौ चौके और एक सिक्स शामिल रहा। शेफाली वर्मा ने 26* की पारी खेली और दो चौके लगाए। इन दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया।

राधा-रेणुका की जबरदस्त गेंदबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवरों में 80/8 रन का स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। इसके अलावा शोर्ना अख्तर 19 रन पर नाबाद पवेलियन लौटी। टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और स्पिनर राधा यादव ने 3-3 विकेट चटकाएं। पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा के खाते में एक-एक सफलता आई।

More Topics

सबसे बड़ी खबर: 49 दिन बाद पूरी तरह खोला गया होर्मुज स्ट्रेट

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने शुक्रवार को घोषणा...

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा...

प्रशासन क़ी त्वरित कार्रवाई से मकान में लगे आग पर पाया काबू

पीड़ित परिवार को तत्काल पहुंचाया आर्थिक सहायता राशि का...

इसे भी पढ़े