व्यंग – गुस्ताखी माफ : एक देश एक चुनाव करवा कर, हमारे पेट पर लात क्यों मारते हो अन्न दाता ?

आज देश व राज्य के चुनाव अलग अलग समय पर होते हैं . एक देश , एक साथ चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की कमेटी ने 191 दिन में रिपोर्ट तैयार की और मोदी मंत्रीमंडल ने इसके लिये मंजूरी दे दी है . आज हमारी चौपाल में इस पर चर्चा चल पड़ी . एक पत्रकार ने इसका फायदा गिनाते हुए कहा कि अच्छा है , इससे चुनाव कराने में खर्च होने वाले राजकोष में भारी बचत होगी . मैंने अपनी राय रखी , सही है राज्यों में व केंद्र में, अलग अलग समय आचार संहिता लगने से विकास कार्यों में भारी रुकावट आ जाती है . साथ ही विभिन्न सरकारी कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी भी लग जाती है . ये समस्याएं नहीं आयेंगी . अब तीसरा साथी बोला , कालेधन के उपयोग में भारी कमी आयेगी . इसके अलावा व्यापारियों से चंदा वसूली भी कम होगी . अब चौथा साथी , हमारे विपक्षी दल की तरह कह उठा , तुम लोग देश की बात कर रहे हो पर इसके पीछे बड़ी पार्टियों की मंशा नहीं समझ रहे हो . छोटी पार्टियां स्थानीय मुद्दों पर चुनाव जीतती हैं. वह खत्म हो जायेगा . लोकसभा व विधानसभा के वोटिंग पैटर्न में अंतर होता है जोकि लोकतंत्र के हित में है . फिर एक साथ चुनाव कराने के लिये एक बार में अधिक संसाधन , यानि अधिक फोर्स व ईवीएम इत्यादि लगेगा . अब पत्रकार माधो उस बात को हंसते हुए आगे बढ़ाते हुए बोले , अलग अलग चुनाव होने पर गरीब जनता को दो बार पैसे , उपहार व दारू मिल जाते थे . नेताओं का कमाया हुआ काला धन बाहर आ जाता है जो जनता में वापस बंट जाता है . चुनाव से कई लोगों को व्यापार मिल जाता है . इतना ही नहीं , अन्य राज्यों की बेहतर मुफ्त की स्कीम को अपने राज्य में घोषणा करना पार्टियों की मजबूरी हो जाती है . इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को काम नहीं करने का बहाना मिल जाने से , अन्य झूठे बहाने नहीं बनाने पड़ते हैं . देश व पूरे राज्यों में एक ही पार्टी की सरकार बनने से बांग्लादेश की तरह काम तो बहुत अच्छे से होंगे पर शेख हसीना की तरह तानाशाही भी शुरू होने की संभावना बन जायेगी .

इंजी. मधुर चितलांग्या , संपादक
दैनिक पूरब टाइम्स

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े