96 घंटे बाद दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की भारत वापसी, इटली में लूटपाट का हुए थे शिकार

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया हाल ही में घूमने के लिए इटली गए थे. विवेक और दिव्यांका नई-नई जगह घूमने का बहुत शौक रखते हैं. दोनों अक्सर अलग-अलग जगह जाते रहते हैं और अपनी तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करते हैं.

लेकिन इस बार के सफर पर उनके साथ एक घटना घट गई. उनका सारा सामान चोरी हो गया, जिसके बाद वो इटली में ही फंस गए थे. लेकिन अब 96 घंटे बाद उनकी घर वापसी हो गई है.

दिव्यांका और विवेक ने इंस्टाग्राम पर अपने इमरजेंसी सर्टिफिकेट के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया कि उनकी घर वापसी हो रही है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जल्द ही भारत आ रहे हैं. आप सभी के इतने प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत शुक्रिया. हमारी ‘घर वापसी’ को मुमकिन बनाने के लिए इंडियन एंबेसी का बहुत-बहुत शुक्रिया.’ कपल ने अपनी घर वापसी के लिए इंडियन एंबेसी को धन्यवाद दिया.

इंडियन एंबेसी से कॉन्टैक्ट किया

दरअसल हुआ कुछ यूं कि 10 जुलाई को विवेक और दिव्यांका इटली के फ्लोरेंस शहर घूमने के लिए गए थे. वहां रहने के लिए वो होटल देख रहे थे. इसी के चलते वो एक प्रॉपर्टी देखने के लिए गए और उन्होंने अपनी कार पार्क की, जिसमें सभी डॉक्यूमेंट्स और बाकी चीजें छोड़ दी. लेकिन जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो उनकी कार के साथ तोड़फोड़ की गई थी और कार के अंदर रखा सामान और डॉक्यूमेंट्स, जिसमें उनके पासपोर्ट भी थे, चोरी हो गया था. इसके बाद कपल वहां फंस गया था. लेकिन उन्होंने हिम्मत से काम लिया और मदद के लिए इंडियन एंबेसी से कॉन्टैक्ट किया.

दिव्यांका और विवेक

अब दिव्यांका और विवेक की तस्वीर देखकर उनके फैन्स को भी राहत मिल गई है. हालांकि दोनों का सामान मिल गया है या नहीं. इस बारे में जानकारी नहीं है. क्योंकि दोनों ने इमरजेंसी सर्टिफिकेट के साथ इंडिया वापसी करने की ही बात लिखी है. दिव्यांका त्रिपाठी टीवी का एक-जाना चेहरा हैं. विवेक और उनकी जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं और उन पर खूब प्यार बरसाते हैं.

Hot this week

पहली महिला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त दक्षिण अफ्रीका में रचा इतिहास

दक्षिण अफ्रीका में पहली बार किसी महिला को प्रधान...

छत्तीसगढ़ – महाराष्ट्र सीमा पर आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली...

NSA अजीत डोभाल : आतंकवाद पर नकेल के कसने के लिए BIMSTEC बढ़ाए सहयोग

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शुक्रवार को ‘बहुक्षेत्रीय...

बाइडन भारत में ‘क्वाड’ शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध

 अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट...

Topics

युवक की गैस रिसाव होने से मौत

जिले में एक भयानक दुर्घटना हुई है। हर्रा टिकरा...

श्रीलंका में 21 सितंबर को होगा राष्ट्रपति पद का चुनाव,

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव आगामी 21 सितंबर को होंगे।...

Related Articles