LOC पर बड़ी घुसपैठ नाकाम: जम्मू-कश्मीर के मच्छल सेक्टर में 2 आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

रायपुर/जम्मू-कश्मीर। सेना के जवानों ने सोमवार रात उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) के मच्छल सेक्टर में एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। आतंकवादी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की ओर से भारत की सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे। भारतीय सेना की कार्रवाई में 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान लगातार जारी है।

घटना का विवरण

  • स्थान: कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर का कामकाडी इलाका
  • समय: सोमवार रात करीब 7 बजे।
  • कार्रवाई: सूत्रों के अनुसार, सेना के जवानों ने LOC पर गश्त के दौरान कुछ हथियारबंद आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा। जवानों ने तुरंत आसपास की चौकियों को सूचित किया और अपनी स्थिति मजबूत की।

जैसे ही घुसपैठियों का दल सीमा पार करने लगा, जवानों ने उन्हें ललकारा। इसके जवाब में आतंकवादियों ने जवानों का ध्यान भटकाने के लिए गोलीबारी की और भागने का प्रयास किया। भारतीय जवानों की ओर से तत्काल जवाबी कार्रवाई शुरू की गई। दोनों ओर से करीब 40 मिनट तक फायरिंग जारी रही, जिसमें 2 आतंकवादी ढेर हो गए।

फायरिंग बंद होने के बाद, भारतीय जवानों ने इलाके में रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया, जो मंगलवार को भी जारी है। यह ऑपरेशन सुनिश्चित करेगा कि इलाके में कोई अन्य घुसपैठिया मौजूद न हो।

More Topics

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन...

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

इसे भी पढ़े