बंगाल-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, महिला के पास से 25 करोड़ का 15.6 किलो सोना बरामद

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF ने सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बनपुर बॉर्डर इलाके में BSF की 32वीं बटालियन के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 15 किलो 607 ग्राम सोना बरामद किया गया।

BSF के मुताबिक, बरामद सोने की अनुमानित बाजार कीमत 24 करोड़ 95 लाख 56 हजार रुपये है। जवानों ने महिला की गतिविधियों पर कुछ समय तक नजर रखने के बाद उसे संदिग्ध अवस्था में पकड़ा और तलाशी ली, जिसमें सोना बरामद हुआ।

फिलहाल BSF अधिकारी महिला से पूछताछ कर रहे हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सोना कहां से लाया गया था और इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। अधिकारियों का यह भी पता लगाने का प्रयास है कि इस तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बरामदगी की बड़ी मात्रा को देखते हुए जांच एजेंसियों को आशंका है कि मामला किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। BSF ने सीमा पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। आरोपी महिला को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कृष्णगंज पुलिस को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

More Topics

DUSU Election: ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, तीन प्रमुख पदों पर दर्ज की जीत

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय...

भारत-नेपाल IGSC बैठक: कनेक्टिविटी और व्यापार को लेकर अहम चर्चा

नई दिल्ली में 16-17 सितंबर 2026 को हुई भारत-नेपाल...

इसे भी पढ़े