10वीं बार मुक्यमंत्री बने नीतीश कुमार के पास नहीं है गृह विभाग, JDU को क्या मिला

बिहार में 10वीं बार बनी नीतीश कुमार की सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है, जब नीतीश के हाथों से गृह विभाग का प्रभार छिन गया है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग दिया गया है, जबकि दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भूमि सुधार और राजस्व विभाग और खनन एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सम्राट चौधरी के पास पहले वित्त विभाग होता था, लेकिन इस बार वित्त विभाग उन्हें नहीं दिया गया है। इसे अदला-बदली के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा कोटे से मंत्री बने मंगल पांडेय को स्वास्थ्य और विधि विभाग दिया गया है, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग और नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रामकृपाल यादव को कृषि मंत्री बनाया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से विजय चौधरी को जल संसाधन और भवन निर्माण मंत्री बनाया गया है, जबकि श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, बिजेंद्र यादव को वित्त और ऊर्जा विभाग, सुनील कुमार को शिक्षा विभाग दिया गया है। यह पहले जैसा ही है। इनके अलावा अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य, लेशी सिंह को खाद्य उपभोक्ता, मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग सौंपा गया है।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े