मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार JDU में शामिल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जेडीयू में शामिल हो रहे हैं. निशांत की ज्वाइनिंग के लिए प्रदेश जदयू कार्यालय में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी ऑफिस में मौजूद हैं. इसके अलावा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौके पर मौजूद हैं.

जनता दल यूनाइटेड के विधायक हरिनारायण सिंह ने पिछले दिनों बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल के बाद ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. जबकि निशांत कुमार भी अप्रैल में होने वाले एमएलसी चुनाव के जरिए एमएलसी बनेंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि निशांत को नई सरकार में डिप्टी CM बनाया जाएगा. नीतीश कुमार के एक करीबी ने शनिवार को दावा किया कि उनके पिता के इस्तीफे के बाद बनने वाली नई सरकार में निशांत को डिप्टी CM बनाने का “सबकी सहमति से” फैसला लिया गया है.

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े