महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ने वाले हैं चुनाव, जल्द होगा ऐलान

महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव के लिए शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को गहन बातचीत जारी है।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की मनसे के नेताओं का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत समाप्त हो चुकी है, लेकिन अब तक गठबंधन की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, सीट बंटवारे को लेकर बातचीत फाइनल मानी जा रही है।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने सोमवार को मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की। मनसे नेता बाला नंदगांवकर भी उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में उनसे मिलने गए। दोनों नेता अपने-अपने पार्टी प्रमुखों के विश्वसनीय सहयोगी हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्ष दादर, सेवरी, विक्रोली और भांडुप जैसे उन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने को लेकर किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं, जहां दोनों दलों को समर्थन प्राप्त है।

बता दें कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होकर 30 दिसंबर तक जारी रहेगी। मुंबई समेत 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा और मतगणना अगले दिन होगी।

More Topics

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन...

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

इसे भी पढ़े