बिहार में ‘यूपी मॉडल’ की आहट ? बेगूसराय में ऐसे हुआ कुख्यात का एनकाउंटर

बेगूसराय. बिहार में मंत्रियों को विभाग आवंटित होते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में दिखने लगा है. गृह विभाग उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपे जाने के बाद शुक्रवार की रात बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय को एनकाउंटर में घायल कर दबोच लिया. यह कार्रवाई साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम-मल्हीपुर दियारा इलाके में हुई, जहां अपराधियों की गतिविधि लंबे समय से बढ़ी हुई बताई जा रही थी.
एसटीएफ-बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मल्हीपुर गांव के पास बड़े पैमाने पर हथियारों की खरीद-बिक्री हो रही है और इसी क्रम में कुख्यात शिवदत्त राय भी पहुंचा हुआ है. जैसे ही एसटीएफ और स्थानीय पुलिस इलाके में छापेमारी के लिए पहुंची, दो बाइकों पर सवार छह अपराधियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ में तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनाहरा निवासी शिवदत्त राय के जांघ में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा, जबकि उसके बाकी साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

More Topics

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन...

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

इसे भी पढ़े