बिहार में बीजेपी ने एग्जिट पोल से उत्साहित होकर 501 किलो लड्डृ का दिया ऑर्डर

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है और अब 14 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा। उससे पहले आए सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। इस बीच, अपनी जीत की उम्मीद में बीजेपी ने शुक्रवार को होने वाली काउंटिंग से पहले 501 किलो लड्डू का ऑर्डर दिया है। बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था और नतीजे शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। राज्य में 1951 के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ है।

अधिकांश एग्जिट पोल के अनुमानों, जिनमें एनडीए सरकार को स्पष्ट बहुमत मिलने का संकेत दिया गया है, से उत्साहित भगवा पार्टी पहले से ही जश्न के मूड में दिख रही है। भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार कल्लू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “मतगणना वाले दिन, एनडीए होली, दशहरा, दिवाली और ईद मनाएगा क्योंकि लोगों ने एनडीए के विकास कार्यों के पक्ष में वोट दिया है।” उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने लोगों में प्रसाद के रूप में वितरित करने के लिए 501 किलो लड्डू का ऑर्डर दिया है।

पटना में एक लड्डू निर्माता ने पुष्टि की है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने 501 किलो पारंपरिक मिठाई का ऑर्डर दिया है, जिसकी डिलीवरी 14 नवंबर की सुबह होनी है। हालांकि, राजद नेता तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज करते हुए दावा किया कि ऐसे अनुमान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर लगाए गए हैं। तेजस्वी यादव ने चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि प्रदेश में महागठबंधन बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहा है और 18 नवंबर को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

More Topics

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन...

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

इसे भी पढ़े