बांग्लादेश को लॉन्च पैड बना भारत पर हमला करने की फिराक में हाफिज

लश्कर का सरगना आतंकी हाफिज सईद भारत के खिलाफ नई साजिश रच रहा है। हाल ही में सामने आईं कुछ रिपोर्ट्स में इसका खुलासा हुआ है। इन रिपोर्ट्स में खुफिया सूत्रों के हवाले दावा किया गया है कि हाफिज सईद भारत के खिलाफ हमला करने के लिए नया लॉन्च पैड तैयार कर रहा है। जानकारी के मुताबिक हाफिज सईद के इस नए लॉन्च पैड का ठिकाना बांग्लादेश हो सकता है।

खुफिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि हाफिज सईद के एक करीबी, अल्लामा इब्तिसाम इलाही जहीर ने अक्टूबर के अंत में गुप्त रूप से बांग्लादेश का दौरा किया था। इस दौरान उसने कथित तौर पर राजशाही और चपैनवाबगंज जैसे बॉर्डर वाले जिलों में कुछ कट्टरपंथी समूहों से मुलाकात की थी।

खुफिया फाइलों के मुताबिक इस उनका संदेश स्पष्ट था, स्थानीय युवाओं को जिहाद के लिए संगठित करना और धर्मनिरपेक्ष और उदारवादी ताकतों के खिलाफ पाकिस्तान से बांग्लादेश तक सेना को एकजुट करना।

More Topics

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन...

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

इसे भी पढ़े