प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर पार करने वाले विश्व के पहले राजनेता बने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ (100 मिलियन) फॉलोअर का आंकड़ा पार करने वाले विश्व के पहले राजनेता बन गए हैं। अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह उपलब्धि प्रधानमंत्री की वैश्विक लोकप्रियता और युवाओं के बीच उनकी मजबूत डिजिटल उपस्थिति को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे और पिछले एक दशक में उनका अकाउंट वैश्विक नेताओं के बीच सबसे सक्रिय और प्रभावशाली डिजिटल मंचों में शामिल हो गया है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब दुनिया के किसी भी अन्य राजनेता की तुलना में सबसे अधिक फॉलोअर हैं।

फॉलोअर संख्या के मामले में प्रधानमंत्री मोदी अन्य वैश्विक नेताओं से काफी आगे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगभग 4.32 करोड़ फॉलोअर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के लगभग 1.5 करोड़, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के 1.44 करोड़, तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के 1.16 करोड़ और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के लगभग 64 लाख फॉलोअर हैं।

भारत में भी प्रधानमंत्री मोदी अन्य नेताओं से काफी आगे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 1.61 करोड़ फॉलोअर के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी करीब 1.26 करोड़ फॉलोअर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का इंस्टाग्राम अकाउंट केवल सरकारी सूचनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें उनके विभिन्न कार्यक्रमों, अंतरराष्ट्रीय दौरों, सांस्कृतिक गतिविधियों और आम लोगों से जुड़ाव से संबंधित तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए जाते हैं। इससे उनकी डिजिटल पहुंच और आम जनता, विशेषकर युवाओं के साथ संवाद मजबूत हुआ है।

अधिकारियों के अनुसार, यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक स्वीकार्यता, प्रभावशाली डिजिटल उपस्थिति और आधुनिक संचार माध्यमों के प्रभावी उपयोग का स्पष्ट प्रमाण है।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े