पश्चिम अफ्रीकी देश ‘माली’ में पांच भारतीयों का अपहरण

बामाको स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह माली के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। पश्चिम अफ्रीकी देश माली में जारी अशांति के बीच 6 नवंबर को हथियारबंद लोगों द्वारा पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया गया था। एएफपी ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से पहले बताया था कि ये भारतीय विद्युतीकरण परियोजनाओं से जुड़ी एक कंपनी में कार्यरत थे और कोबरी के पास उनका अपहरण कर लिया गया था। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी को यह भी बताया कि कंपनी के अन्य भारतीय कर्मचारियों को बमाको पहुँचा दिया गया है।

भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में बताया कि छह नवंबर को पश्चिम अफ्रीकी देश माली में पांच भारतीयों का अपहरण किया गया। दूतावास ने कहा कि दूतावास को छह नवंबर 2025 को माली में हमारे पांच नागरिकों के अपहरण की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी है।

उसने कहा कि दूतावास उनकी यथाशीघ्र सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित प्राधिकारियों और कंपनी के साथ मिलकर काम कर रहा है। हालाँकि अपहरण गुरुवार को हुआ था, लेकिन अभी तक किसी भी समूह ने इसकी ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े