नरम पड़े ट्रंप, काम कर गया पीएम मोदी का दबाव?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर भारत को लेकर अचानक बदल गए हैं। भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर ट्रंप ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। इसके साथ ही साथ उन्होंने पीएम मोदी को एक महान प्रधानमंत्री भी बताया है। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा रखा है। इसके अलावा दो दिन पहले की डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को चीन और रूस के हाथों खो देने की बात कही थी। लेकिन अचानक से डोनाल्ड ट्रंप का सुर बदल क्यों गया है? क्या पीएम मोदी का दबाव काम करने लगा है या फिर कोई और वजह है? आइए विस्तार से जानते हैं…

ट्रंप का टैरिफ वार
पिछले कुछ वक्त में चीन और भारत के संबंध बहुत अच्छे नहीं थे। लेकिन सीमा पर विवाद पर पहल के बाद से हालात कुछ सामान्य होते दिखाई दे रहे थे। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की। बात सिर्फ इतने पर नहीं रुकी। रूस से तेल खरीदने की बात कहकर ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी और टैरिफ लगा दिया। यानी भारत पर कुल 50 फीसदी का टैरिफ लगा दिया। भारत की तरफ से तमाम व्यापारिक बातचीत और कूटनीति का सहारा लिया गया, लेकिन बात बनती नजर नहीं आई। बल्कि ट्रंप भारत को लेकर उल्टे-सीधे बयान ही देते रहे।

More Topics

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन...

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

इसे भी पढ़े