टीम छोड़ने के बाद भी ट्रंप और उनकी दोस्ती में फर्क नहीं पड़ेगा-टेस्ला सीईओ एलन मस्क

अरबपति व्यापारी एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप की टीम से अपनी विदाई ले ली है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में उनके महत्वाकांक्षी सरकारी दक्षता विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले मस्क ने शुरुआत में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में डोगे प्रमुख के रूप में इस्तीफा देने वाले मस्क ने कहा कि उनका कार्यकाल भले ही समाप्त हो गया है लेकिन इससे उनकी और ट्रंप की दोस्ती में फर्क नहीं पड़ेगा, वह ट्रंप के दोस्त और सलाहकार बने रहेंगे।

टेस्ला सीईओ ने कहा, “डोगे प्रमुख का काम शुरुआत से ही थोड़े समय का था, जो कि अब पूरा हो चुका है”, बकौल, मस्क अब उनका ध्यान अपने व्यवसायों को आगे बढ़ाने पर होगा। मस्क के ट्रंप के साथ डोगे प्रमुख के रूप में काम करने पर टेस्ला को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।

वाइट हाउस में अपनी विदाई प्रेस-कॉन्फ्रेंस के दौरान मस्क ने गॉड फादर लिखी हुई टी-शर्ट पहनी हुई थी। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क द्वारा किए गए काम की तारीफ की और उनके साथ अपनी दोस्ती को खास बताया। ट्रंप ने कहा, “एलन ने अमेरिका के लिए जो किया है, वह पीढ़ियों से नहीं किया गया है.. अमेरिकी जनता के लिए उनका योगदान ऐतिहासिक है। यह उनका आखिरी दिन होगा लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है, क्योंकि वह हमेशा हमारे साथ रहेंगे और हर तरह से मदद करेंगे।”

More Topics

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन...

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

इसे भी पढ़े