चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मामले में विराट कोहली के खिलाफ भी दर्ज हुआ केस

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को हुए भगदड़ हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हैं। इस मामले में अब भारतीय क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम के सदस्य विराट कोहली के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता एचएम वेंकटेश ने बेंगलुरु के कंबन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।

वेंकटेश ने बेंगलुरु के क्यूबन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि कोहली ने आईपीएल के जरिए “जुए को बढ़ावा दिया” और इसने लोगों को बड़ी संख्या में एकत्रित होने के लिए उकसाया, जिससे भगदड़ की स्थिति बनी। वेंकटेश ने कहा, “आईपीएल कोई खेल नहीं, बल्कि जुए का एक रूप है जिसने क्रिकेट को दूषित कर दिया है। विराट कोहली आरसीबी टीम के सबसे प्रमुख चेहरा हैं और वे इस जुए में शामिल हैं।” उन्होंने आगे कहा कि कोहली और उनकी टीम को एफआईआर में आरोपी बनाया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विराट कोहली के खिलाफ दर्ज शिकायत को मौजूदा केस की जांच के तहत समीक्षा की जाएगी। अभी तक उनके खिलाफ कोई अलग एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

More Topics

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन...

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

इसे भी पढ़े