चार वंदे भारत ट्रेनें एक साथ लॉन्च होने जा रहीं,पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को वाराणसी का दौरा करेंगे और चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह विश्वस्तरीय रेल सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को आसान, तेज और अधिक आरामदायक यात्रा प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने में एक और मील का पत्थर है। चार नई वंदे भारत लॉन्च होना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

पीएमओ ने कहा कि भारत के आधुनिक रेल बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, प्रधानमंत्री मोदी 8 नवंबर को सुबह लगभग 8:15 बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे और चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलेंगी।

More Topics

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन...

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

इसे भी पढ़े