केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया पहली वंदे भारत स्लीपर का निरीक्षण

गुवाहाटी से कोलकाता के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने वाली है। शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इसका निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बेहद बारीकी के साथ इस ट्रेन को देखा।

गुवाहाटी से कोलकाता के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने वाली है। शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इसका निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बेहद बारीकी के साथ इस ट्रेन को देखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से भी लगातार बात की। बीच-बीच में रुककर वह कपलिंक के पास लगाई गई शीट को भी देख रहे थे।

इसके अलावा इंजन के पास पहुंचने के बाद उन्होंने रक्षा कवच के बारे में कुछ देर तक बातचीत की। इसके बाद वह ट्रेन के इंजन में भी गए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में गुवाहाटी और कोलकाता के बीच बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

कुल कितनी यात्री क्षमता
बता दें कि 16 डिब्बों वाली इस ट्रेन की यात्री क्षमता 823 है। इसकी डिजाइन गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। कुछ दिन पहले ही इसकी टेस्टिंग हुई थी। हालांकि फिलहाल इसकी रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे ही रहेगी। यह असम और पश्चिम बंगाल के प्रमुख जिलों को कवर करेगी।

दोनों राज्यों में इस साल चुनाव होने वाले हैं। वंदे भारत में थर्ड एसी का किराया भोजन सहित लगभग 2,300 रुपए, सेकंड एसी का लगभग 3,000 रुपए और फर्स्ट एसी का लगभग 3,600 रुपए होगा। ये किराए मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े