ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद ओवैसी की तीखी प्रतिक्रिया

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जमकर आलोचना की। ओवैसी ने कहा कि अमेरिका के इस हमले से नेतन्याहू को फायदा हुआ है, जिन्हें उन्होंने फिलिस्तीनियों का कसाई करार दिया। ओवैसी ने कहा, ‘यह व्यक्ति फिलिस्तीनियों का नरसंहार कर रहा है और वेस्ट बैंक व गाजा में जातीय सफाई कर रहा है। इतिहास उन्हें फिलिस्तीनियों के कसाई के रूप में याद रखेगा।’ मालूम हो कि अमेरिका ने ईरान के नतांज, इस्फहान और फोर्डो में परमाणु स्थलों पर हवाई हमले किए हैं।

असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की सिफारिश की भी कड़ी आलोचना की। लोकसभा सांसद ओवैसी ने सवाल उठाया कि क्या पाकिस्तान ने ट्रंप का समर्थन एक संप्रभु राष्ट्र पर बमबारी देखने के लिए किया था। उन्होंने रविवार को हैदराबाद में कहा, ‘पाकिस्तानियों से पूछना चाहिए कि क्या इसके लिए वे ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देना चाहते हैं?’ क्या पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ लंच किया था? आज इन सबकी पोल खुल गई है।’

More Topics

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन...

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

इसे भी पढ़े