आतंकियों का कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने किया बचाव, कहा-भटक गया था

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले में आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर मोहम्मद नबी का बचाव किया है और उसे रास्ते से भटका हुआ युवक करार दिया है।

इसके साथ ही सांसद ने यह भी आरोप लगाया है कि सरकार अल-फलाह यूनिवर्सिटी जैसे अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को जानबूझकर नष्ट करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस सांसद की इस टिप्पणी से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने अल्पसंख्यकों को भी परेशान करने का आरोप लगाया है।

मंगलवार को उमर का एक नया वीडियो सामने आया जिसमें उसने आत्मघाती बम विस्फोट को सही ठहराने की कोशिश की है। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि जो वीडियो आया है, मैं उससे सहमत नहीं हूं।

मसूद ने कहा, “ये जो कहा जा रहा है कि उसने फिदायीन हमले को जस्टिफाई किया- खुदकुशी किसी भी सूरत में इस्लाम में काबिल-ए-कबूल नहीं है, हराम है। आप मासूम लोगों को मार रहे हो, ये इस्लाम नहीं सिखाता। ये भटके हुए लोग हैं और इनसे इस्लाम की तस्वीर पेश नहीं होती, न ही ये इस्लाम का रास्ता है।”

More Topics

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन...

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

इसे भी पढ़े