मोदी मरने के बाद यमराज से क्या कहेंगे? शंकराचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री गलत कर रहे हैं

प्रधानमन्त्री मोदी पर शंकराचार्य घोषणा: हाल ही में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपनी प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा की है। इस बीच, उन्होंने महत्वपूर्ण बातें कही हैं। उनका दावा था कि प्रधानमंत्री मोदी गलत काम कर रहे हैं।

हम इसके बारे में उन्हें भी बता रहे हैं, लेकिन कोई नहीं सुनता। राधिका और अनंत की शादी में शंकराचार्य ने आशीर्वाद दिया था। समारोह के बाद उन्होंने ये बयान दिया।

यमराज को क्या कहेंगे मोदी?

शंकराचार्य ने कहा हमारे पास कोई भी आता है तो हम उनका स्वागत करते हैं। आशीर्वाद देना हमारा दायित्व है। मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं और उनसे हमारी कोई रंजिश नहीं है। हमारे अलावा उनका सबसे बड़ा हितैषी कोई नहीं है। जनता उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखती हैं लेकिन जब उनका शरीर छूटेगा और यमराज सामने खड़ा रहेगा तो वो क्या कहेंगे। पीएम के हाथों कई पाप करवाएं जा रहे हैं। वो मूर्तियां तोड़ रहे हैं, धर्म के विरुद्ध काम कर रहे हैं। हमें उनकी लोक-परलोक की चिंता है।

गलत काम न करें मोदी

शंकराचार्य ने आगे कहा कि हमारे मन में पीएम को लेकर कोई मैल नहीं है। उनके लिए अच्छा सोचते है हम, इसलिए ये सब कह रहे हैं। आजकल हमारी सुनता कौन है? लोगों को लगता है कि मोदी को हमने दुश्मन मान लिया है। जब वो मेरे से आशीर्वाद लेने आये तो हमें लगा कि उनके मन की कड़वाहट दूर हो गई होगी। आशीर्वाद के रूप में मैंने उन्हें अपनी माला दी। पहनी हुई माला शिष्य को पहनाई जाती है। हम तो यही चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी अपने हाथों से कोई गलत काम न करें।

More Topics

इसे भी पढ़े