पीएम मोदी ने नेपाल की पीएम को बधाई संदेश दिया कहा- महिला सशक्तिकरण का एक बेहतर उदाहरण

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को मणिपुर की धरती से नेपाल की अंतरिम पीएम बनाई गई सुशीला कार्की को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्की के नेतृत्व में नेपाल में शांति, समृद्धि और स्थायित्व आएगा। उन्होंने बधाई संदेश देते हुए कहा कि सुशीला कार्की का नेपाल की असमंजस वाली स्थिति में सत्ता को संभालना महिला सशक्तिकरण का एक बेहतर उदाहरण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर की राजधानी में कहा, ” नेपाल, हिमालय की गोद में बसा हुआ है, हमारा करीबी दोस्त है। हमारा इतिहास और विश्वास जुड़ा हुआ है। मैं 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से सम्माननीय सुशीला कार्की को बधाई देता हूं। कार्की का नेपाल की सर्वोच्च सत्ता को संभालना महिला सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं। मुझे यकीन है कि वह शांति, सुरक्षा और स्थायित्व के रास्ते पर नेपाल को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।”

आपको बता दें कल रात में नेपाल के पिछले कुछ दिनों के हंगामे और दंगों के बाद से शांति स्थापित करने के लिए सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। केपी शर्मा ओली की सरकार को हटाने के बाद से ही जेन-जी प्रदर्शनकारी ने सुशीला कार्की को सत्ता संभालने के लिए बुलाना शुरू कर दिया था। नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीस सही सुशीला कार्की शपथ लेने के साथ ही नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री भी बन गई हैं।

More Topics

अमृत भारत योजना: छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की...

महादेव बेटिंग ऐप मामला: ED की पूछताछ में शेफाली बग्गा से जुड़े नए खुलासे

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

इसे भी पढ़े