‘‘डोन्ट गो। बम है, प्लीज।’’बेंगलुरु-अहमदाबाद इंडिगो फ्लाइट में बम होने की झूठी धमकी

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की लिखित धमकी मिली। हालांकि, गहन जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह से फर्जी (Hoax) साबित हुई। इस घटना के संबंध में शुक्रवार को बेंगलुरु की ‘केआईएएल’ हवाई अड्डा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

पुलिस और विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6423 को 16 जुलाई की रात 8:00 बजे बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए रवाना होना था। विमान के निर्धारित प्रस्थान से ठीक 25 मिनट पहले, यानी शाम करीब 7:35 बजे, चालक दल (क्रू मेंबर्स) के एक सदस्य को विमान के अगले हिस्से में स्थित शौचालय (टॉयलेट) से एक पर्चा मिला। इस पर्चे पर हाथ से लिखा था, ‘‘डोन्ट गो। बम है, प्लीज।’’ (मत जाओ, बम है, कृपया)।

पर्चा मिलने के बाद विमानन सुरक्षा से संबंधित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के तहत तत्काल कार्रवाई की गई और विमान की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इंडिगो ने ‘केआईएएल’ हवाई अड्डा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि इस धमकी के कारण उड़ान संचालन बाधित हुआ तथा यात्रियों, चालक दल और एयरलाइन की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई।

More Topics

पीएम मोदी का एनडीए सांसदों ने ‘मंगल मिलन’बैठक में ‘वंदे मातरम’ नारों के साथ किया स्वागत

मंगलवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में सत्ताधारी...

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

इसे भी पढ़े