जम्मू में उमर सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल,हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप

जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा के नेतृत्व में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उस पर चुनावी वादे पूरे न करने तथा बेरोजगारी एवं विकास से जुड़े मुद्दों का समाधान करने में विफल रहने का आरोप लगाया। हाथों में तख्तियां एवं पार्टी के झंडे लिए भाजपा कार्यकर्ता डोगरा चौक, महेशपुरा और पनतर्थी में एकत्र हुए और अलग-अलग समूहों में शालीमार रोड होते हुए सिविल सचिवालय की ओर मार्च किया।

इन प्रदर्शनों का नेतृत्व सत शर्मा, सांसद जुगल किशोर शर्मा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने किया। इस दौरान नेकां-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ नारे लगाए गए। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे की मांग की और सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार तथा शासन में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने नेकां-कांग्रेस सरकार के पुतले भी जलाए। मार्च के मार्गों और सिविल सचिवालय के आसपास पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

More Topics

अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव

-गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के...

इसे भी पढ़े