उमर अब्दुल्ला बोले – किसी भी तरह के राजनीतिक समझौते के लिए तैयार नहीं हैं

जम्मू और कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग कर रहे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने साफ कर दिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ नहीं जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह किसी भी तरह के राजनीतिक समझौते के लिए तैयार नहीं हैं। इससे पहले उन्होंने केंद्र को चेताया था कि राज्य के लोगों के धैर्य का फायदा नहीं उठाया जाना चाहिए था।

अब्दुल्ला ने कहा, ‘अगर आप लोग तैयार हैं, तो मुझे बता दें क्योंकि मैं ऐसा लेनदेन करने के लिए तैयार नहीं हूं। अगर यह जरूरी है कि भाजपा को सरकार में शामिल करना ही होगा, तो मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लीजिए। यहां से किसी भी विधायक को मुख्यमंत्री बना लें और भाजपा के साथ सरकार बना लें।’
अब्दुल्ला ने कहा कि अगर भाजपा को सरकार में शामिल कर लेते हैं, तो राज्य का दर्जा काफी पहले ही बहाल हो जाता। उन्होंने कहा, ‘क्या हमें भाजपा को सरकार में शामिल करना चाहिए। इस बात की संभावनाएं हैं कि भाजपा को शामिल करने से हमें तोहफा मिल सकता था। वह राज्य का दर्जा पहले ही बहाल कर देते।’

अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के लोग राज्य का दर्जा बहाल करने की अपनी मांग को लेकर धैर्य बनाए हुए हैं, लेकिन केंद्र को इसका फायदा नहीं उठाना चाहिए। अब्दुल्ला ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘हालात बिगड़ने में ज़्यादा वक़्त नहीं लगता। हम नहीं चाहते कि यहां फिर से बेगुनाहों का खून बहे। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखते रहेंगे।’

More Topics

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

-उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ-छत्तीसगढ़ में...

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

इसे भी पढ़े