उद्धव ठाकरे की मांग, भाजपा दशहरा रैली का खर्च धन बाढ़ पीड़ितों को भेजे

महाराष्ट्र बीजेपी यूनिट के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने शिवसेना यूबीटी से अपनी वार्षिक दशहरा रैली रद्द करने की मांग की है। उन्होंने पार्टी चीफ उद्धव ठाकरे से कहा कि इस पर होने वाला खर्च मराठवाड़ा में बाढ़ राहत के लिए इस्तेमाल करें। केशव ने आरोप लगाया कि जब ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री थे, तो वह काम करने में विफल रहे और घर पर ही बैठे रहे। उन्होंने कहा कि यह प्रायश्चित करने का समय है।

महाराष्ट्र के कई हिस्से भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसके कारण आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। इनमें आमतौर पर सूखे से सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाला मराठा क्षेत्र भी शामिल है। दशहरा रैली आयोजित करना ठाकरे परिवार और शिवसेना के लिए एक पुरानी परंपरा रही है। इस साल भी वह 2 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में रैली को संबोधित करने वाले हैं।

बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दिया हवाला
भाजपा नेता केशव ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘मराठवाड़ा भयंकर बाढ़ से जूझ रहा है। लोग अपना सब कुछ खो चुके हैं। उद्धव ठाकरे पहले ही पांच जिलों में तीन घंटे का दौरा कर चुके हैं और प्रभावितों के दर्द व पीड़ा पर अपनी चिंता व्यक्त की है। अब कार्रवाई का समय है। उन्हें दशहरा रैली रद्द कर देनी चाहिए। वह राशि बाढ़ पीड़ितों पर खर्च करनी चाहिए। इससे उनकी सहानुभूति को अभिव्यक्ति मिलेगी।’ उन्होंने आगे कहा कि यह प्रायश्चित करने का समय है। रैली रद्द करना और धनराशि को भेज देना, लोगों के प्रति उनकी सच्ची चिंता को दर्शाएगा।

More Topics

अमृत भारत योजना: छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की...

महादेव बेटिंग ऐप मामला: ED की पूछताछ में शेफाली बग्गा से जुड़े नए खुलासे

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

इसे भी पढ़े