हम नहीं हारेंगे; अमेरिका स्वर्णिम युग की दहलीज पर है’, RNC में Donald Trump का बड़ा बयान

अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के देशवासियों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि अब विश्व के ऐसे सबसे सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व की मांग और अपेक्षा करने का समय आ गया है जो साहसिक, गतिशील, मजबूत और निडर हो।  रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में ट्रंप ने कहा, ‘‘अमेरिका एक नए स्वर्णिम युग की दहलीज पर है, लेकिन हमें इसे हासिल करने का साहस रखना होगा। हम हारेंगे नहीं।”  पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए ट्रंप (78) ने अपने भाषण में अमेरिकियों से पांच नवंबर को व्हाइट हाउस की दौड़ में उन्हें जीत दिलाने में मदद करने की अपील की।

More Topics

सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

रायपुर, 15 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक...

इसे भी पढ़े