कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की तैयारियों पर बात की। पार्टी नेताओं के दौरों पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “मैं AICC अध्यक्ष हूँ और हर दिन यहाँ नहीं आ सकता, लेकिन हमारी पूरी टीम और कार्यकर्ता यहाँ ज़मीन पर डटे हुए हैं।
क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा या नए बीजेपी अध्यक्ष यहाँ रोज़ आते हैं? हम तब आते हैं जब कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाना होता है। हम यहाँ पर्यटकों की तरह घूमने नहीं आते।”
राम मंदिर दान विवाद पर प्रधानमंत्री से जवाब की मांग
राम मंदिर के दान और चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मुद्दे पर खड़गे ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंदिर की संपत्ति में गड़बड़ी का मुद्दा सबसे पहले कांग्रेस ने ही उठाया था।
खड़गे ने कहा, “ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति से लेकर मंदिर का उद्घाटन, पूजा की शुरुआत और झंडा फहराने तक का सारा काम प्रधानमंत्री ने खुद किया। जब सब कुछ उन्होंने ही तय किया है, तो अब इस विवाद पर उन्हें संसद में आकर देश को जवाब देना चाहिए।


