ट्रंप ने कहा,ईरान और अन्य देशों की अपील पर अमेरिका व इजरायल ने ईरान पर हमले टाल दिए

हमलों को रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि मध्य पूर्व के देश युद्ध को खत्म करने के लिए समझौते की शर्तों पर सहमत हो गए हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोलने पर बनी बात
अपने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस नए समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत और पूरी तरह से खोला जाएगा। यह रास्ता दुनिया में तेल और गैस के व्यापार के लिए बेहद खास है, जिसे 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने लगभग बंद कर रखा है।

हमले रोकने की वजह
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ बेहद कड़ी सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार थी। इसके बावजूद, ईरान और बाकी पड़ोसी देशों के निवेदन पर इस हमले को रोक दिया गया है, क्योंकि एक समझौते पर बात बन गई है। इस समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के साथ-साथ ईरान के परमाणु खतरे को पूरी तरह खत्म करना शामिल है। ट्रंप ने साफ किया कि अगर जल्द ही पक्का समझौता हो जाता है, तो हमले हमेशा के लिए रद्द कर दिए जाएंगे।

More Topics

कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद आतंकी...

इसे भी पढ़े