Total Users- 1,222,105

spot_img

Total Users- 1,222,105

Monday, May 11, 2026
spot_img

ट्रंप का दावा- बाइडेन का ‘‘तख्तापलट’ हुआ; कमला को पसंद नहीं इजराइल

 अमेरिका (USA) के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Doland Trump) ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस (Kamala Harris) पर बड़ा हमला बोला वहीं राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कमला हैरिस पर यहूदी विरोधी होने का आरोप लगाया। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि कमला हैरिस नवजात शिशुओं की हत्या की अनुमति देने की योजना बना रही हैं। ट्रंप का दावा है कि जो बाइडन को चुनावी दौड़ से हटने के लिए मजबूर किया गया तथा इसे डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा किया गया ‘‘तख्तापलट” करार दिया। ट्रंप ने कहा कि मौजूदा उपराष्ट्रपति  कमला अमेरिका में अपराध, अव्यवस्था, अशांति और कत्लेआम का कारण बनेंगी।पूर्व राष्ट्रपति ने शनिवार को मिनेसोटा में एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘यह वास्तव में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं द्वारा किया गया तख्तापलट था। यह एक ऐसे व्यक्ति का तख्तापलट था जिसके पास एक करोड़ 40 लाख वोट थे। वह (बाइडेन) चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्होंने (डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने बाइडेन को चुनाव नहीं लड़ने दिया। उन्होंने उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया।” ट्रंप ने दावा किया कि डेमोक्रेटिक पार्टी ने बाइडेन से कहा कि वह यह काम अच्छे तरीके से कर सकते हैं या फिर उन्हें सख्ती करनी पड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि यह राष्ट्रपति के खिलाफ तख्तापलट था। ट्रंप (78) ने आरोप लगाया कि डेमोक्रेटिक पार्टी ने बाइडेन को “25वें संशोधन से धमकाया।”  और बाइडन  पीछे हट गए। और फिर फर्जी खबर में कहा गया कि वह बहुत बहादुर थे। ऐसा नहीं है, उन्हें जाने के लिए मजबूर किया गया था।”

More Topics

संजीव अरोड़ा ने भाजपा में शामिल होने के बजाय जेल को चुना-केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने...

500 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक विरासत का डिजिटल संरक्षण- पेंड्रा में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय...

सुशासन तिहार 2026: किलकिला शिविर में 7 हितग्राहियों को मिला पेंशन स्वीकृति आदेश

दिव्यांग हितग्राही को प्रदान किया गया श्रवण यंत्र, जनप्रतिनिधियों...

इसे भी पढ़े