Total Users- 1,202,788

spot_img

Total Users- 1,202,788

Thursday, April 16, 2026
spot_img

यलोस्टोन नेशनल पार्क में Hot Water फव्वारे में अचानक विस्फोट, 

अमेरिका में येलोस्टोन नेशनल पार्क में एक हाइड्रोथर्मल विस्फोट हुआ, जिससे वहां घूम रहे पर्यटक डर के मारे भाग खड़े हुए। यह घटना बेहद डरावनी थी क्योंकि इन विस्फोटों में उबलता हुआ पानी, भाप, मिट्टी और चट्टानें तेजी से निकलती हैं, जो कि काफी खतरनाक हो सकता है।  विस्फोट के बाद गहरे रंग के पत्थर और कीचड़ गिरने से वहां आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। ‘हाइड्रोथर्मल’ विस्फोट बिस्किट बेसिन में सुबह करीब 10 बजे हुआ जिसमें कई गर्म झरने हैं। यह प्रसिद्ध ओल्ड फेथफुल गीजर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। विस्फोट से किसी भी प्रकार की हानि की रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन यह पर्यटकों के लिए एक खतरनाक अनुभव साबित हुआ। येलोस्टोन नेशनल पार्क में ऐसे कई छोटे-बड़े विस्फोट पहले भी हो चुके हैं। इस घटना ने पार्क अधिकारियों को इस क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध और निगरानी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। पर्यटकों को हिदायत दी गई है कि वे निश्चित पथों और बोर्डवॉक पर ही चलें और हॉट स्प्रिंग्स और गीजर से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।​ 

More Topics

जानें, भारत के हर कोने में आलू से बनाये जाने वाले डिश

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर भारतीय...

ईरान को परमाणु हथियार रखने से रोकने के लिए बातचीत जारी है-अमेरिकी उपराष्ट्रपति

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने मंगलवार (स्थानीय समय) को...

‘विकसित कर्नाटक और विकसित भारत’ पीएम मोदी ने भारतीयों के लिए 9 संकल्प रखे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से 'विकसित...

चीन ने टैरिफ बढ़ाने पर अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

चीन ने बुधवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज...

सांसद राघव चड्ढा से पंजाब सरकार ने क्यों वापस ली Z+ Security

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा...

इसे भी पढ़े