न्यूजीलैंड में 6.5 तीव्रता का भीषण भूकंप, रिवर्टन तट पर दहशत में भागे लोग

न्यूजीलैंड में मंगलवार (25 मार्च) को भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, रिवर्टन तट से 159 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम (WSW) में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

घरों से बाहर भागे लोग, दहशत का माहौल

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर घरों से बाहर भागने लगे। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति की निगरानी कर रहा है और संभावित आफ्टरशॉक्स (झटकों) को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

क्यों आता है भूकंप?

धरती की सतह टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी होती है, जो लगातार गतिशील रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं तो उनके किनारे मुड़ जाते हैं। अत्यधिक दबाव पड़ने पर प्लेट्स टूटने लगती हैं और भीतर की ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है, जिससे भूकंप आता है।

सतर्कता और राहत कार्य जारी

भूकंप के बाद प्रशासन ने इलाके में राहत और बचाव दलों को तैनात कर दिया है। स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आफ्टरशॉक्स का खतरा अभी बना हुआ है।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े