मोदी और सुंदर पिचाई की मुलाकात: एआई से भारत में आएंगे ‘अविश्वसनीय अवसर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक्शन समिट के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने भारत में एआई के संभावित अवसरों और डिजिटल परिवर्तन पर गहराई से चर्चा की।

पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को लेकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “एआई एक्शन समिट के लिए पेरिस में रहते हुए प्रधानमंत्री @narendramodi से मिलकर खुशी हुई। हमने एआई द्वारा भारत में लाए जाने वाले अविश्वसनीय अवसरों और भारत के डिजिटल परिवर्तन पर हम किस तरह मिलकर काम कर सकते हैं, इस पर चर्चा की।”

पेरिस में एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पेरिस में एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने एआई को अधिक पारदर्शी और पूर्वाग्रहों से मुक्त बनाने के लिए एक वैश्विक ढांचे की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, “हम एआई युग की शुरुआत में हैं जो मानवता के पाठ्यक्रम को आकार देगा। यह तकनीक राजनीति, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और समाज को पूरी तरह बदल रही है।”

मोदी ने यह भी कहा कि किसी भी तकनीक को प्रभावी और उपयोगी होने के लिए स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र में निहित होना चाहिए। भारत के डिजिटल भविष्य को लेकर मोदी और पिचाई की इस महत्वपूर्ण बातचीत से देश में एआई और डिजिटल इनोवेशन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े