New York के एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग,

 अमेरिका में न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर भीषण आग लग गई, जिससे पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इस घटना में 9 लोग झुलस गए । जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क एयरपोर्ट के एक हिस्से में अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से फैलते हुए एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यात्री और कर्मचारी दहशत में आ गए। हादसे दौरान आग की लपटों और धुएं से 9 लोग झुलस गए हैं। इन लोगों को तुरंत  अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति की गंभीरता पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने सैकड़ों यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित जगहों पर  या। फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और लोगों को सुरक्षित किया। आग लगने के कारण एयरपोर्ट की कुछ उड़ानें रद्द कर दी गईं या देर से चलीं। एयरपोर्ट के कुछ हिस्से अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए काम चल रहा है।

More Topics

सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

रायपुर, 15 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक...

इसे भी पढ़े