सऊदी अरब में सोफा फैक्‍ट्री में लगी भीषण आग, 16 बांग्‍लादेशी मजदूरों की जलकर मौत

रियाद: सऊदी अरब के रियाद शहर में एक सोफा फैक्‍ट्री में आग लगने से 16 मजदूरों की मौत हो गई है। बांग्‍लादेश के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उसके कम से कम 16 बांग्‍लादेशी नागर‍िक मारे गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि मूसा सानैया इलाके में स्थित इस फैक्‍ट्री में रविवार को आग लग गई थी।

बांग्‍लादेश सरकार ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। बांग्‍लादेश ने कहा कि मारे गए लोगों के परिवार वालों को संकट की इस घड़ी में पूरी सहायता मुहैया कराई जाएगी। बांग्‍लादेश के पीएम तारिक रहमान ने 16 नागरिकों के मारे जाने पर दुख जताया है।

बांग्‍लादेश के विदेश मंत्रालय ने बताया कि सऊदी अरब के साथ समन्‍वय किया जा रहा है। बांग्‍लादेश के दूतावास के अधिकारी आग लगने की घटना के बाद मौके पर पहुंच गए हैं।

बांग्‍लादेशी अधिकारी सऊदी अधिकारियों के साथ म‍िलकर मारे गए लोगों की पहचान कर रहे हैं और शवों को लेकर सभी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। बांग्‍लादेशी दूतावास सऊदी अरब से घटना को लेकर अतिरिक्‍त सूचनाएं मांग रहा है। इसके अलावा जो लोग प्रभावित हैं, उनको सहायता दी जा रही है।

More Topics

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम...

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

इसे भी पढ़े