Total Users- 1,168,235

spot_img

Total Users- 1,168,235

Sunday, March 8, 2026
spot_img

पक्षी जो जंगलों में आग लगाकर करता है शिकार नाम है फायरहॉक

दुनियाभर में लाखों प्रजातियों के पशु-पक्षी पाए जाते हैं, जिनमें से पक्षियों को उनकी सुंदरता के कारण जाना जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी पक्षी के बारे में बताएंगे, जिसे उसकी चतुराई के लिए पहचाना जाता है।

ब्लैक काइट नाम का यह शिकारी पक्षी अपने गहरे रंग के पंखों और काले पंजों के साथ अपने अद्भुत शिकार कौशल के लिए प्रसिद्ध है। भारत के उत्तर इलाकों में इसे चील के नाम से भी जाना जाता है।

ब्लैक काइट अपनी चोंच से जलती हुई लकड़ी उठाकर जंगलों में आग लगा देता है, जिससे उसका शिकार करने का तरीका और भी प्रभावी हो जाता है। यह विशेषता इसे ‘फायरहॉक रैप्टर’ के नाम से भी मशहूर करती है।

एक शोध के अनुसार, ब्लैक काइट जंगलों में आग लगाकर छिपकली, छोटे पक्षी, स्तनधारी जीवों और कीड़ों को शिकार बनाता है। यह तरीका उसे अधिक शिकार करने में मदद करता है।

ब्लैक काइट मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है, लेकिन यह भारत, एशिया, यूरोप और अफ्रीका में भी मौजूद है। इसके अलावा, यह पक्षी अपने घोंसले में घुसपैठ करने वालों से लेकर इंसानों तक को पहचानकर उन पर हमला करता है।

ब्लैक काइट की एक और खास बात यह है कि यह नर और मादा साथ में जीवनभर रहते हैं, जो इनके स्थिर और मजबूत रिश्तों को दर्शाता है।

इस प्रकार, जंगलों में आग लगाकर शिकार करना और इसकी चतुराई इसे एक अद्भुत और रहस्यमय पक्षी बनाता है।

More Topics

महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज...

बाथ टॉवल की सही देखभाल और बदलने की जरुरी जानकारी

नहाने या हाथ पोंछने के बाद तौलिया हमारी त्वचा...

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

इसे भी पढ़े