Skin Care Tips: मिनटों में पाएं ग्लोइंग स्किन, बस शहद में मिलाएं यह एक चीज

खराब जीवनशैली और बढ़ते हुए पॉल्यूशन से त्वचा दिनों दिन बेजान हो जाती है और चेहरे की चमक कहीं खो जाती है। स्वस्थ त्वचा के लिए स्किन केयर करना काफी जरुरी है। शहद स्किन के लिए सबसे बेहतर होता है। इसके यूज करने से आप त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकते हैं। शहद चेहरे को ढेरों फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं शहद का इस्तेमाल कैसे करें।

पोषण तत्वों का भंडार

गौरतलब है कि शहद में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, कॉपर, सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए शहद से स्किन को होने वाले फायदों के बार में जानते हैं।

दूध में मिलाकर लगाएं

अगर आप शहद में दूध मिलाकर चेहरे पर लगा ले। इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन के दाग-धब्बों को साफ करता है। यह कॉम्बिनेशन स्किन के लिए नेचुरल क्लींजर का काम करता है। इससे आपकी स्किन एकदम खिली-खिली नजर आएगी।

केले मिलाकर लगाएं

चेहरे पर आप शहद और केला मिलाकर लगा सकते हैं। इसके चमत्कारिक रिजल्ट आपको देखने को मिलेगा। इससे पिंपल्स, झुर्रियां और डार्क स्पॉट्स को दूर करने में मदद मिलती है। इस पैक को चेहरे पर लगाने से त्वचा की रंगत में सुधार होता है।

गुलाब जल के साथ लगाएं

आप शहद और गुलाब जल को मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। गुलाब जल त्वचा में ठंडक पहुंचाता है। इससे डेड स्किन सेल्स को साफ किया जा सकता है। इसको लगाने से त्वचा से एक्ने, दाग-धब्बे और डार्क स्पॉट्स से छुटकारा मिल सकता है। 

दही में मिलाकर लगाएं

शहद को दही के साथ मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इससे स्किन के पिंपल्स, झुर्रियों और टैनिंग से छुटकारा मिलेगा। यह मिश्रण चेहरे की ड्राईनेस दूर करता है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े