Total Users- 1,204,584

spot_img

Total Users- 1,204,584

Saturday, April 18, 2026
spot_img

डाइट में शामिल करें, स्टैमिना बूस्ट करने वाले ये 7 आहार

हमारा आज कल का रेहन-सहन ऐसा हो गया है की शरीर को थोड़ी सी मेहनत करनी नहीं पड़ती की हमें थकान हो जाती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक का यही हाल हो चुका है। ऐसे में इसकी एक वजह यह है की हमारा खान-पान दिन पर दिन खराब होता जा रहा है। इस वजह से शरीर के लिए उसकी दैनिक जरूरतों और काम की अधिकता के हिसाब से कैलोरी और न्यूट्रिशन्स नहीं मिल पाते हैं। इसलिए हमें अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे हम हेल्दी भी रहें और हमारा स्टैमिना भी बढ़े, इनसे हमें जल्दी थकावट भी नहीं होगी।


तो चलिए अब जानते हैं कौन सी हैं वह चीजें।


चुकंदर का जूस
चुकंदर का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। चुकंदर का जूस आपकी मांसपेशियों को मजबूत तो करेगा ही और स्टैमिना भी बढ़ाएगा। इसका जूस उन सभी लोगो के लिये आवश्यक है तो हार्ड वर्क करते हैं।


रंग बिरंगी सब्जियां
सब्जियां हमारी अछि सेहत के लिए जरुरी होती हैं। शरीर में नाइट्रेट का स्तर बढ़ाने वाले पदर्थों का सेवन करें। इसके लिए रंग बिरंगी सब्जियों के जूस का सेवन करें।


अंगूर, अमरूद और संतरे
विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करें जैसे अंगूर, अमरुद और संतरा आदि। विटामिन सी से शरीर का अधिक देर तक काम करने पर भी थकान का अनुभव नहीं होता। इससे आपका स्टेमिना बढऩे में मदद मिलती है।


गेंहू की रोटी और इससे बनी अन्य चीजें
अनाज खाने से भी स्टैमिना बढ़ता है इसलिए गेंहू की रोटी और इससे बनी अन्य चीज़ों का सेवन अवश्य करें। इससे आप आसानी से काम भी कर पाएंगे और थकावट भी नहीं होगी।


मूंग की दाल
मूंग की दाल को अंकुरित करके खाने या उबालकर खाने से भी स्टैमिना बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना दिन में एक बार इसका सेवन जरूर करना चाहिए।


दूध और दूध से बने पदार्थ
विटामिन बी से बनी चीज़े अर्थात दूध और दूध से बने पदार्थ, चीज़ आदि भी धीरे धीरे आपका स्टैमिना बढ़ाते है। ऐसे में फिर चाहे आपको इन चीजों का सेवन पसंद न भी हो तो भी आपको जरूर कहानी चाहिएं।


ओट मील का सेवन
इन सबके आलावा आप ओट मील का सेवन भी कर सकते हैं। इसका सेवन भी हमारे शरीर में स्टेमिना बढ़ा कर हमें स्ट्रांग बनाने का काम करता है। इसे भी आप अपनी डाइट में जरूर शामिल कर सकते हैं।

More Topics

सबसे बड़ी खबर: 49 दिन बाद पूरी तरह खोला गया होर्मुज स्ट्रेट

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने शुक्रवार को घोषणा...

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा...

प्रशासन क़ी त्वरित कार्रवाई से मकान में लगे आग पर पाया काबू

पीड़ित परिवार को तत्काल पहुंचाया आर्थिक सहायता राशि का...

इसे भी पढ़े