Total Users- 1,204,549

spot_img

Total Users- 1,204,549

Saturday, April 18, 2026
spot_img

डायबिटीज से लेकर पेट रोग तक के लिए फायदेमंद है तुंबा

कई औषधीय गुणों से भरपूर जंगली फल और खरपतवार को अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इनमें से कुछ जड़ी-बूटियां सेहत के लिए अमूल्य साबित हो सकती हैं। ऐसा ही एक अनोखा फल है तुंबा, जो मुख्य रूप से रेगिस्तानी और रेतीले इलाकों में उगता है। स्वाद में खीरे जैसा यह फल पानी से भरपूर होता है और रेगिस्तान में रहने वाले जानवरों के लिए प्यास बुझाने का अहम स्रोत भी है।

डायबिटीज कंट्रोल में कारगर है तुंबा

एक स्टडी के मुताबिक, तुंबा का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह शरीर में इंसुलिन रेसिस्टेंट को सुधारता है और प्राकृतिक रूप से शुगर लेवल को संतुलित रखता है। यही वजह है कि आयुर्वेदिक उपचार में इस फल का विशेष महत्व है।

सोशल मीडिया पर आयुर्वेदिक जानकार जगदीश सुमन का कहना है कि तुंबा और सौंठ को बराबर मात्रा में मिलाकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को नाभि पर लगाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद मिलती है। इसे रातभर लगाकर रखने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

अन्य औषधीय लाभ

  • पेट की समस्याओं के लिए फायदेमंद: तुंबा के पाउडर का सेवन करने से कब्ज, अपच और पेट संबंधी रोगों में आराम मिलता है।
  • पीलिया में लाभदायक: इसे सुखाकर चूर्ण के रूप में उपयोग करने से लीवर संबंधित बीमारियों में फायदा होता है।
  • मानसिक तनाव और पेशाब संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है।
  • आयुर्वेद में इसे रेचक, कफ, पित्त, बुखार और कुष्ठ रोगों के उपचार में इस्तेमाल किया जाता है।

फिर क्यों इसे बेकार समझते हैं किसान?

हालांकि, इतने फायदों के बावजूद किसान तुंबा को खेतों से उखाड़कर फेंक देते हैं क्योंकि वे इसके औषधीय गुणों से अनजान होते हैं। यदि इस फल का सही इस्तेमाल किया जाए, तो यह कई बीमारियों के प्राकृतिक इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

More Topics

सबसे बड़ी खबर: 49 दिन बाद पूरी तरह खोला गया होर्मुज स्ट्रेट

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने शुक्रवार को घोषणा...

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा...

प्रशासन क़ी त्वरित कार्रवाई से मकान में लगे आग पर पाया काबू

पीड़ित परिवार को तत्काल पहुंचाया आर्थिक सहायता राशि का...

इसे भी पढ़े