शराब-तंबाकू से बढ़ता ओरल कैंसर का खतरा

ओरल कैंसर क्या होता है? 

ओरल कैंसर में मुंह के हिस्से जैसे होंठ, जीभ, गाल, मुंह का तल, तालू, गले की नली या साइनस में होने वाले कैंसर को शामिल किया जाता है। इसके लक्षण में व्यक्ति को मुंह में घाव, गांठ या अल्सर हो सकता हैं। ऐसे में व्यक्ति को निगलने में कठिनाई, आवाज में बदलाव और लगातार कान में दर्द होता है। यदि समय पर पता नहीं लगाया जाता है, तो ओरल कैंसर जानलेवा हो सकता है।

पुरुषों को ओरल कैंसर का जोखिम अधिक क्यों होता है? 

पुरुषों में ओरल कैंसर होने की संभावना महिलाओं की तुलना में काफी अधिक होती है, यह असमानता मुख्य रूप से पुरुषों में तम्बाकू और शराब के अधिक उपयोग के कारण होती है। इस जोखिम को बढ़ाने में कई कारक जिम्मेदार होते हैं। आगे जानते हैं इस बारे में 

शराब और तंबाकू का अधिक सेवन 

पुरुषों में महिलाओं की तुलना में तम्बाकू और शराब का सेवन करने की अधिक संभावना होती है। इससे ओरल कैंसर का जोखिम अधिक होता है। 

आसपास के लोगों के प्रेरित होना 

पुरुष अपने उद्योग, कारखाने या घर में शराब पीने या तंबाका का सेवन करने वाले लोगों के संपर्क में आने से जल्द प्रेरित होते हैं। ऐसे में उनके द्वारा शराब पीने की प्रवृति अधिक हो जाती है। 

धूम्रपान और तम्बाकू को कैसे बचाव करें? 

  • नियमित रूप से दांतों और मुंह की जांच कराएं। इससे मुंह की समस्या का समय रहते पता लगाया जा सकता है। 
  • फलों और सब्जियों का सेवन अधिक करें। एंटीऑक्सिडेंट्स फूड सेलूलर डैमेज को कम करते हैं। 
  • शराब की आदत को कम करने के लिए सेब या अंगूर के जूस का सेवन करें। 
  • शराब और तंबाकू से दूर रहने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत होता है, जो योग और एक्सरसाइज से आ सकती है। 
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और अन्य समस्याएं नहीं होती है।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े