गैस की आंच पर रोटी सेंकना हो सकता है जानलेवा !

रोटी भारतीय घरों में रोज़ खाई जाने वाली एक प्रमुख आहार है। आमतौर पर रोटी को तवे पर सेकने के बाद फुलाने के लिए सीधी आंच पर पकाया जाता है, जिससे वह फूली और नरम हो जाती है। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या सीधी आंच पर रोटी पकाना सेहत के लिए सुरक्षित है या नहीं? आइए जानते हैं दोनों तरीकों के फायदे, नुकसान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कौन सा तरीका बेहतर है।

तवे पर रोटी पकाने का तरीका
तवे पर रोटी पकाने की प्रक्रिया में आटे की लोई को बेलकर तवे पर रखा जाता है। रोटी को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सेंक कर पकाया जाता हैधीमी आंच पर पकने से रोटी के पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं। तवे पर पकाने से रोटी जलने का खतरा कम रहता है, जिससे कार्बन की मात्रा नहीं बढ़ती। इसके अलावा तवे पर पकाई रोटी नरम रहती है, जिससे उसे चबाना और पचाना आसान होता है।

सीधी आंच पर रोटी पकाने के नुकसान
सीधी आंच पर पकाने से रोटी कभी-कभी जल जाती है, जिससे कार्सिनोजेन (Cancer-causing compound) बनने लगते हैं। अधिक जलने से उसमें एक्रिलामाइड और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) जैसे हानिकारक तत्व उत्पन्न होते हैं, जो शरीर के लिए खतरनाक हो सकते हैं। तेज आंच पर रोटी जल्दी पकने से उसमें मौजूद कुछ पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। जली हुई रोटी में कार्बन की मात्रा बढ़ जाती है, जो आंतों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। इसके अलावा बार-बार जली हुई रोटी खाने से पेट में गैस, एसिडिटी और जलन की समस्या हो सकती है।

क्या कहते हैं वैज्ञानिक
पोषण विशेषज्ञों के अनुसार तवे पर रोटी पकाना ज्यादा सुरक्षित और सेहतमंद होता है। तवे पर धीरे-धीरे पकने से रोटी के पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं, जबकि सीधी आंच पर जलने से उसमें कार्बन बढ़ जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि आप रोटी को सीधी आंच पर फुला रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि वह जले नहीं।हल्की आंच पर पकाएं और रोटी को काला होने से बचाएं।

हेल्दी रोटी पकाने के टिप्स
रोटी को तवे पर मध्यम आंच पर अच्छी तरह सेंकें।अगर रोटी जल जाए तो उसे खाने से बचें, क्योंकि उसमें कार्सिनोजेनिक तत्व हो सकते हैं। रोटी को सीधी आंच पर ज्यादा देर तक रखने से बचें, ताकि वह जले नहीं। रोटी को हेल्दी बनाने के लिए उसमें बाजरा, ज्वार या मल्टीग्रेन आटा मिलाएं।रोटी पर हल्का घी या मक्खन लगाकर खाने से उसकी सूखापन कम हो जाती है और पाचन आसान हो जाता है। तवे पर रोटी पकाना ज्यादा सुरक्षित और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है क्योंकि इससे पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं और जले हुए कार्सिनोजेनिक तत्वों का खतरा नहीं रहता।

More Topics

छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय AI कॉन्क्लेव, शिक्षा के लिए बनेगा AI रोडमैप

स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समग्र शिक्षा के...

इसे भी पढ़े