किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, 15 साल की स्कूली छात्रा से दोस्त ने किया दुष्कर्म

रायपुर के एक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म और इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने का मामला सामने आया है। शिकायत पर खमतराई थाना पुलिस पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित भी उसी स्कूली छात्र है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खमतराई क्षेत्र में 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की दुष्कर्म का शिकार हो गई। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाला। पीड़ित छात्रा को लेकर उसके माता-पिता दो दिन थाने में भटकते रहे। बाद में पुलिस ने भाजपा नेताओं की मदद से रिपोर्ट दर्ज की।

वीडियो बनाने वाले की तलाश

उरला सीएसपी मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक पीड़िता और आरोपित दोनों नाबालिग हैं और घटना एक हफ्ते पहले स्कूल परिसर से थोड़ी दूर पर हुई है। इस दौरान किसी अज्ञात ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय AI कॉन्क्लेव, शिक्षा के लिए बनेगा AI रोडमैप

स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समग्र शिक्षा के...

इसे भी पढ़े