दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को मार डाला: आज कोर्ट में होनी थी सुनवाई

रेवाड़ी के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या करने का मामला सामने आया है। जिस व्यक्ति ने हत्या का आरोप है उसी पर महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। आरोपी रात के अंधेरे में सूट-सलवार पहने महिला की वेशभूषा में घर में घुसा और उसकी हत्या कर दी। महिला की उम्र करीब 36 साल है।उसने 16 जुलाई को ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के समय मृतक महिला का पति नाइट ड्यूटी पर गया हुआ था। हत्या की सूचना के बाद खोल थाने की पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया था। इस मामले में उसके खिलाफ 15 दिन पहले 16 जुलाई को मामला दर्ज हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर परिजन एसपी से भी मिले थे। इतना ही नहीं पीड़िता के परिजनों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में अर्जी भी लगाई थी। जिस पर 31 जुलाई यानी आज सुनवाई होनी थी। लेकिन उससे पहले ही आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। 

More Topics

भाई ने बहन-जीजा से 1.25 करोड़ की ठगी, फर्जी साइन कर फर्म से भी हटाया

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कारोबार में पार्टनरशिप और...

छ ग से दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार...

छग में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस सिलेंडर की सुविधा

छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस...

इसे भी पढ़े