पुलिस ने किया गिरफ्तार , महादेव सट्टा एप, UAE से लौटकर कार में घूमकर सट्टा खिला रहा था,

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से सट्टा संचालित कर रहे दो सगे भाइयों को गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुर्ग निवासी यामंत चंद्राकर और ओमप्रकाश चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कार जब्त की गई है। यामंत संयुक्त अरब अमीरात में रहता था। अभी वापस आया है। वह महादेव सट्टा एप में वाट्सएप के जरिए पैसा डिपाजिट करता था।

शनिवार की रात, फाफाडीह एक्सप्रेस-वे अंडरब्रिज के पास थार कार में यामंत चंद्राकर और ओमप्रकाश चंद्राकर को गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित लोग मोबाइल से एक ऑनलाइन सट्टा एप पर सट्टा खेल रहे थे।

महादेव सट्टा के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित यामंत चंद्राकर महोदव को सट्टा ऐप में डिपाजिट और विड्राल का कार्य देखने का आरोप लगाया गया था। उसने यूएई में रहना बताया। वह फिलहाल यहीं से काम कर रहा था।

दुबई के लोगों से जुड़े आरोपित

यामंत महादेव सट्टा एप में एकाउंटेंट का काम करना बताया। मोबाइल के माध्यम से महादेव सट्टा एप के खिलाडि़यों से वाट्सएप के जरिए पैसे का लेन-देन का काम करता है।

महादेव सट्टा एप के खिलाड़ी उसे जडडू के नाम से जानते हैं। जडडू नाम से जो सिम नंबर है वह यूनाइटेड अरब अमीरात का है। उसी नंबर से दुबई में बातचीत करता है।

एक दिन पहले ही हिसाब किताब को लेकर दुबई में बैठे शुभम सिंह बात हुई है। शुभम महादेव सट्टा एप के भारत में विभिन्न राज्य में संचालित होने वाला ब्रांच जो रोहतक, उत्तरप्रदेश, पुणे, महाराष्ट्र, दिल्ली, दुर्ग, भिलाई और रायपुर में संचालित कर रहा है।

खाते को पास करता है आरोपित

आरोपित ओमप्रकाश चंद्राकर महादेव सट्टा एप के वाट्सएप ग्रुप बैंक डिटेल में जुड़ा हुआ है। इसमें खाता आने पर उस खाता को पास करने का काम देखता था। इसके लिए ट्रांसफर ग्रुप बना हुआ है, जिसमें खाता नंबर भेजने पर पैसा जमा हो जाता है।

तलाशी लेने पर आरोपित यामंत चंद्राकर के पास एक नग एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन, थार कार और यूनाटेड अरब अमीरात का बना आइकार्ड जब्त किया गया। वहीं ओमप्रकाश चंद्राकर के पास दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

More Topics

भाई ने बहन-जीजा से 1.25 करोड़ की ठगी, फर्जी साइन कर फर्म से भी हटाया

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कारोबार में पार्टनरशिप और...

छ ग से दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार...

छग में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस सिलेंडर की सुविधा

छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस...

इसे भी पढ़े